Howrah Bridge Intresting Facts हावड़ा ब्रिज से जुडे़ कुछ रोचक तथ्य। किसके पास है हावड़ा ब्रिज की चाभी ?
Amezing Facts About Howarh Bridge. भारत का कोलकाता शहर जिस एक चीज के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है वो है हावड़ा ब्रिज। इसे देखने के लिए देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी लोग आते हैं। आज इस पुल से जुड़े कुछ रोचक जानकारी आपको यहां पर मिलने वाली है। हावड़ा ब्रिज एक कैंटिलीवर ब्रिज है जो भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता शहर में हुगली नदी पर बना हुआ है। इस पुल की सबसे बड़ी खासियत है पुल के बीच में किसी भी आधार का ना होना। अक्सर कोई भी बड़ा पुल कई खंभों के ऊपर टिका होता है लेकिन इस पुल में सिर्फ चार खंभे हैं जो की पुल के दोनो छोर पर स्थित हैं। पूरे पुल में कहीं भी नट बोल्ट का प्रयोग नहीं किया गया है। इस पुल का नाम 1965 में महान राष्ट्रीय कवि गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के नाम पर रखा गया है लेकिन अभी भी लोग इसे हावड़ा ब्रिज के रूप में ही पहचानते हैं। इस पुल पर हर दिन लगभग एक लाख से अधिक वाहन आते जाते हैं और इतने ही पैदल यात्री भी इसपर आवागमन करते हैं। हावड़ा ब्रिज पूरी दुनिया में अपनी तरह का आठवां सबसे लंबा पुल है। इस पुल का निर्माण 1935 में एक ब्रिटिश कंपनी Cleveland