दुनिया की सबसे खतरनाक पक्षी Most Dangerous Bird in the World.

 दोस्तो आज आपको एक ऐसे चिड़िया के बारे में जानकारी दे रहा हूं जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक चिड़िया कहा जाता है। 


Duniya ki sabse khatarnak chidiya




इस चिड़िया को कैसोवरी कहा जाता है। कैसोवरी संसार की सबसे खतरनाक चिड़िया है। इसके पैरों के अंगूठों में अंदर की ओर छुरे जैसा एक पंजा होता है, जिससे यह आदमी के पेट को आसानी से चीर सकती है। अपने चाकू जैसे पंजे से यह आदमी की हत्या भी कर सकती है।  यह चिड़िया न्यू गाइना और उत्तरी आस्ट्रलिया के जंगलों में पाई जाती है। यह चिड़िया बहुत ही कम दिखाई देती है, लेकिन इसकी आवाज अक्सर सुनाई पड़ती है। यह उड़ नहीं सकती, क्योंकि इसका आकार बहुत बड़ा होता है, लेकिन यह दौड़ती बहुत तेज है। झाड़ी वाले जंगलों में भी इसकी रफ्तार अड़तालीस किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाता है।







इसका नीले रंग का सिर बहुत ही सुंदर लगता है। यह हड्यिों से बनी टोपी से ढका रहता है। यह टोपी इसकी रक्षा करती है। इसके शरीर पर बालों जैसे पंख होते हैं। इसका रंग काला होता है, लेकिन इसके बच्चों का रंग कत्थई होता है। मादा हरे रंग के तीन से छह अंडे देती है, जिन्हें सेने का काम नर करता है। इसके अंडों का आकार तेरह सेंटीमीटर तक होता है।









कैसोवरी पक्षी शर्मीले पक्षियों की श्रेणी में आने वाला पक्षी है जोकि कैसोवरी जंगल में छिपे रहते है और आमतौर पर इन्हें देख पाना मुश्किल होता है |








गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में कैसोवेरी को सबसे खतरनाक पक्षी माना गया है। जंगली कैसोवेरी को गुस्सा भी जल्दी आता है. अपने धारदार पंजों के वार से यह मनुष्य तक को मार सकता है. इन्हें कतई पसंद नहीं कि कोई अन्य पक्षी, जानवर या मनुष्य इनके करीब आए।







कैसोवरी चिड़िया जोड़ों में या पारिवारिक समूहों में रहती है. यह कुशलतापूर्वक तैरती है और चतुराई से मछलियां पकड़ लेती है. इसलिए यह पानी के निकट रहना पसंद करती है।







इनके सिर पर मुकुट जैसा केस्कूय होता है. जो देखने में बहुत सुंदर लगता है. जो इन्हें सिर पर चोट लगने से बचाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में कैसोवेरी को सबसे खतरनाक पक्षी माना गया है।


नए नए रोचक तथ्य वीडियो देखने के लिए Youtube Video देखने के लिए यहां क्लिक करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

YouTube से कमाई करने वालों को लगा तगड़ा झटका, अब देना होगा टैक्स, यूट्यूबर्स की कम हो जाएगी आमदनी

Poco c3 Specifications

Howrah Bridge Intresting Facts हावड़ा ब्रिज से जुडे़ कुछ रोचक तथ्य। किसके पास है हावड़ा ब्रिज की चाभी ?