संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Howrah Bridge Intresting Facts हावड़ा ब्रिज से जुडे़ कुछ रोचक तथ्य। किसके पास है हावड़ा ब्रिज की चाभी ?

चित्र
Amezing Facts About Howarh Bridge.  भारत का कोलकाता शहर जिस एक चीज के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है वो है हावड़ा ब्रिज। इसे देखने के लिए देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी लोग आते हैं।   आज इस पुल से जुड़े कुछ रोचक जानकारी आपको यहां पर मिलने वाली है। हावड़ा ब्रिज एक कैंटिलीवर ब्रिज है जो भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता शहर में हुगली नदी पर बना हुआ है। इस पुल की सबसे बड़ी खासियत है पुल के बीच में किसी भी आधार का ना होना। अक्सर कोई भी बड़ा पुल कई खंभों के ऊपर टिका होता है लेकिन इस पुल में सिर्फ चार खंभे हैं जो की पुल के दोनो छोर पर स्थित हैं। पूरे पुल में कहीं भी नट बोल्ट का प्रयोग नहीं किया गया है। इस पुल का नाम 1965 में महान राष्ट्रीय कवि गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के नाम पर रखा गया है लेकिन अभी भी लोग इसे हावड़ा ब्रिज के रूप में ही पहचानते हैं। इस पुल पर हर दिन लगभग एक लाख से अधिक वाहन आते जाते हैं और इतने ही पैदल यात्री भी इसपर आवागमन करते हैं। हावड़ा ब्रिज पूरी दुनिया में अपनी तरह का आठवां सबसे लंबा पुल है। इस पुल का निर्माण 1935 में एक ब्रिटिश कंपनी Cleveland

Indian Currency भारतीय रुपए के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी Amezing Facts About Indian Currency.

चित्र
भारतीय रुपया जिसे हम हर दिन प्रयोग करते हैं , लेकिन कुछ ऐसे तथ्य आज इस लेख में आपको मिलेगा जिसे आप शायद न जानते हों। Fact No 1 भारतीय रुपए को प्रिंट करने का खर्च कितना आता है ? कौन सा नोट कितने में छपता है : 2000 रुपए के एक नोट को  छापने में सरकार को 4.18 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। 500 रुपए के एक नोट को छापने में 2.57 रुपए का खर्चा आता है। 100 रुपए को छापने में 1.51 और 10 रुपए का नोट छापने में 1.01 रुपए का खर्च आता है। Fact No 2 सभी रुपए को R B I द्वारा छापा जाता है लेकिन एक रुपए के नोट को भारत सरकार द्वारा छापा जाता है। Fact No 3 500 रुपए के नोट पर कुल 17 भाषाएं लिखी होती हैं जिनमे हिंदी अंग्रेजी के साथ साथ आसामी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलगु और उर्दू लिखा रहता है। Fact No 4 रिजर्व बैंक द्वारा छापा गया आज तक का सबसे बड़ा नोट 10000 ( दस हजार रूपए ) का था। जिसे सन 1938 में छापा गया था। इसे जनवरी 1946 में बंद कर दिया गया। 1954 में फिर से 10000 रुपए के नोट को शुरू किया गया और 1978 म